| 1 |
उर्वरकों का दक्ष एवं संतुलित उपयोग (नैनो उर्वरकों सहित) अभियान के अन्तर्गत कृषक गोष्ठी |
दिनांक 21.06.2022 को कृषि विज्ञान केन्द्र, बाँदा द्वारा उर्वरकों का दक्ष एवं संतुलित उपयोग (नैनो उर्वरकों सहित) अभियान के अन्तर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं के.वी.के. के वैज्ञानिकों के अलावा इफको बाँदा के जिला प्रबन्धक ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये केन्द्र की वैज्ञानिक डा0 दीक्षा पटेल ने सभी अतिथियों एवं कृषकों का स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम की महत्ता एवं रूपरेखा से सभी को अवगत कराया। तत्पश्चात तकनीकी सत्र में विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा0 जुगल किशोर तिवारी ने सन्तुलित उर्वरक प्रयोग हेतु मृदा परीक्षण की भूमिका, डा0 अमित मिश्रा ने जैविक उर्वरकों की महत्ता, केन्द्र के अध्यक्ष डा0 श्याम सिंह ने उर्वरकों का सन्तुलित एवं दक्ष उपयोग, श्री सचिन तिवारी, जिला प्रबन्धक, इफको बाँदा ने उर्वरकों एवं नैनो उर्वरकों का न्याय संगत उपयोग विषयों पर चर्चा की। केन्द्र के अध्यक्ष डा0 श्याम सिंह ने सभी कृषकों का आवाह्न किया कि वे रासायनिक उर्वरकों के सन्तुलित उपयोग के साथ-साथ जैविक उर्वरकों को अपने खेतों में समावेश करें जिससे कि भूमि जीवाश्म की मात्रा बढ़ सके। कार्यक्रम के अन्त में डा0 मानवेन्द्र सिंह ने सभी कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में 55 कृषकों/महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया। |
2022-06-21 |
 Click image to View
|