| 1 |
‘‘बरसात में होने वाले संक्रामक रोगों से बच्चों की सुरक्षा’’ विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम |
कृषि विज्ञान केन्द्र, बांदा द्वारा दिनांक 09 जुलाई, 2026 को निकरा परियोजनान्तर्गत अंगीकृत ग्राम चौधरी डेरा, खप्टिहाकलॅा में ‘‘बरसात में होने वाले संक्रामक रोगों से बच्चों की सुरक्षा’’ विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।
कार्यक्रम की समन्वयक डा0 प्रज्ञा ओझा, वैज्ञानिक, गृहविज्ञान ने बताया कि बरसात के मौसम में नमी व जलभराव के कारण बैक्टीरिया, वायरस व मच्छरों का प्रकोप बढ जाता है। जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियां, टाईफाईड़ व हैजा जैसी जल जनित समस्यायें, वायरल फ्लू व त्वचा संक्रमण प्रमुख रूप से फैलते हैं। इन बीमारियों से बचाव व उपचार से सम्बन्धित विस्तृत चर्चा भी ग्रामीण महिलाओं से की गयी।
इसी क्रम में अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत दुग्ध दोहन हेतु रिवाल्विंग मिल्किंग स्टूल व स्टैंड व कुपोषण की समस्या के निवारण हेतु रसोई वाटिका किट का भी वितरण किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु केन्द्र के एस0आर0एफ0 डा0 प्रदीप कुमार वर्मा व श्री चन्द्रषेखर जी का विषेष योगदान रहा। |
2026-07-09 |
.jpeg) Click image to View
|