| 1 |
कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प, प्रयागराज द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम चौपाल का आयोजन |
बुन्देलखण्ड में स्वरोजगार के विकास और ग्रामीण पलायन को रोकने के लिये कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प, प्रयागराज द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम चौपाल का आयोजन बांदा कृषि विश्वविद्यालय, बांदा के कृषि विज्ञान केन्द्र, बांदा के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री तान्या बनर्जी जी ने बताया कि भारत सरकार ने ग्रामीण जनों के विकास के लिये कृषि आधारित हस्तशिल्प के विकास के लिये बहुत से कार्यक्रम प्रारम्भ किये हैं, वहीं हस्तशिल्प विकास अधिकारी श्री विशाल वर्मा जी ने शिल्प कर्मियों के आर्थिक सहयोग, चिकित्सा व पेंशन आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि भारत सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण युवाओं को हस्तशिल्प के प्रशिक्षण द्वारा दक्ष हस्तशिल्पी बनाने, लगातार प्रशिक्षणों के द्वारा उनकी दक्षता में सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षणों के माध्यम से उत्तरोत्तर बढोत्तरी करना एवं उनकी वृद्धावस्था को पेंशन द्वारा सुरक्षित करना है। जागरूकता हेतु चौपाल कार्यक्रम के द्वारा सभी योजनाओं की जानकारी विभाग द्वारा समय-समय पर दी जाती है। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित कारीगरों, किसानों और युवाओं को मंत्रालय के द्वारा बनायी गयी फिल्म भी दिखायी गयी। शिल्पी पहचान पत्र का फार्म के0वी0के0 के वैज्ञानिकों द्वारा लाभार्थियों को प्रदान किया गया। |
2026-02-02 |
.jpg) Click image to View
|