| 1 |
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की नवम् बैठक का आयोजन |
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अन्तर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, बाँदा द्वारा दिनांक 28.01.2026 को केन्द्र के प्रशिक्षण कक्ष में प्रातः 11ः00 बजे से ‘‘वैज्ञानिक सलाहकार समिति की नवम् बैठक’’ का आयोजन किया गया। बैठक में विगत वर्ष (जनवरी, 2025 से दिसम्बर 2025) की प्रगति आख्या पर विभिन्न वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा समीक्षा तथा आगामी सत्र जनवरी, 2026 से दिसम्बर 2026 तक की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 (डा0) एस0वी0एस राजू, माननीय कुलपति, बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा द्वारा की गयी। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो0 (डा0) एस0वी0एस राजू, माननीय कुलपति जी ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित प्रत्येक गतिविधि एवं परियोजना के माध्यम से कृषकों पर पडने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव का आंकलन अवश्य करें। केन्द्र के वैज्ञानिकों को कृषि विविधीकरण एवं सामेकित कृषि प्रणाली पर कार्य करने के निर्देश दिये। बाजार आधारित रणनीतियों को बेहतर करने के लिये कृषक उत्पादन संगठन की उपयोगिता पर चर्चा करें। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डा0 एन0के0 बाजपेयी जी ने कहा कि जनपद बांदा में धान की फसल कटाई उपरान्त उचित फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु जीरो टिलेज मशीन व हैप्पीसीडर एवं पूसा डीकम्पोजर के प्रयोग हेतु कार्य करना चाहिये। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में अलसी, मसूर एवं श्रीअन्न् फसलों के क्षेत्रफल को बढाने के लिये प्रयास किया जाना चाहिये साथ ही जनपद में गेंहू के बीज की उपलब्धता को बढाने के लिये सीड हब परियोजनार्न्गत बीज उत्पादन का कार्य करें। झांसी एवं चित्रकूट धाम मण्डल के संयुक्त कृषि निदेशक डा0 एल0बी0 यादव ने कहा कि जनपद में प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्न उत्पादन विषयों पर विशेष जोर दें साथ ही गुणवत्तायुक्त बीज एवं सब्जी पौध की उपलब्धता बढाने का प्रयास करें। बैठक में केन्द्र के अध्यक्ष डा0 श्याम सिंह ने केन्द्र की विगत वर्ष की प्रगति आख्या एवं आगामी वर्ष की कार्ययोजना व केन्द्र द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। तदोपरान्त डा0 चंचल सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ (पौध सुरक्षा), डा0 प्रज्ञा ओझा, विषय वस्तु विशेषज्ञ (गृहविज्ञान) एवं डा0 दीक्षा पटेल विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) ने अपने-अपने विषयों की प्रगति आख्या एवं कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया।
इस कार्यक्रम में डा0 नरेन्द्र सिंह सह निदेशक प्रसार ने अपने सुझावों में कहा कि कृषकों के मध्य के0वी0के0 की गतिविधियों को पंहुचाने के लिये सूचना संचार तकनीकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। साथ ही केन्द्र द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रक्षेत्र प्रदर्शनों सुव्यस्थित करें। कार्यक्रम में डा0 जी0एस0 पवार अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डा0 एस0 वी0 द्विवेदी, अधिष्ठाता उद्यान महाविद्यालय, डा0 संजीव कुमार, अधिष्ठाता वानिकी महाविद्यालय, डा0 शैलेन्द्र चौरसिया, अधिष्ठाता पशुविज्ञान महाविद्यालय, डा0 ए0के0 यादव, उप कृषि निदेशक, बांदा, श्री संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बांदा, डा0 विनय कुमार यादव, उप उद्यान निदेशक, बांदा, डा0 राम नरेश उपरॉव, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा0 मयंक दुबे, सहायक प्राध्यापक, श्री केशव राम चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी, श्री शान्ति भूषण सिंह, प्रगतिशील कृषक ग्राम पचनेही, श्रीमती अर्चना शुक्ला, श्री अन्न आधारित व्यंजनों की उद्यमी, श्रीमती रीता निषाद, एफ0पी0ओ0, निदेशक समेत 30 सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 श्याम सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा यह भी आश्वासन दिया कि सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर केन्द्र जरूर काम करेगा। कार्यक्रम का संचालन डा0 दीक्षा पटेल द्वारा किया गया। |
2026-01-28 |
.JPG) Click image to View
|