1 |
सिमौनी धाम में तीन दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी |
केन्द्र द्वारा जनपद के पौराणिक स्थल सिमौनी धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 10 दिवसीय विशाल मेले में कृषि विभाग, जनपद बाँदा द्वारा तीन दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी में केन्द्र का प्रदर्शनी स्टाल लगाया गया जिसमें दिनांक 15 से 17.12.2022 तक प्रतिदिन 4000 कृषक व कुल 15000 से अधिक कृषकों द्वारा भ्रमण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक दिन केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा समसामयिक विषयों पर व्याख्यान भी प्रस्तुत किया गया। प्रथम दिवस केन्द्र के डा0 मंजुल पाण्डेय द्वारा फसल सुरक्षा एवं डा0 मानवेन्द्र सिंह द्वारा पशुपालन विषय पर व्याख्यान दिया गया। दिनांक 16.12.2022 को डा0 मंजुल पाण्डेय द्वारा दलहनी फसलों में फसल सुरक्षा विषय पर एवं दिनांक 17.12.2022 को डा0 श्याम सिंह द्वारा तिलहनी फसलों के प्रबन्धन विषय पर व्याख्यान दिया गया। |
2022-12-15 |
 Click image to View
|