1 |
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 |
खरीफ मौसम में उगायी जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 29 मई 2025 से निरन्तर “विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025’’ चलाया जा रहा है। जो दिनांक 16.06.2025 तक जारी रहेगा। अभियान में प्रतिदिन कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग उद्यम, पशुपालन, सहकारिता, बैंक व मछली आदि विभागों के सदस्यों की तीन-तीन टीमें जनपद के 3-3 गांव कुल नौ गांव में पंहुचकर जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 04.06.2025 को महुआ विकासखण्ड के ग्राम बिगेहना में बादा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वद्यिालय, बांदा के माननीय कुलपति डा0 एस0वी0एस0 राजू ने सम्बोधित करते हुये कहा कि बच्चे भविष्य के किसान हैं। बिना अन्न के जीवन सम्भव नहीं है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित करने सकंल्प को पूरा करने के लिये कृषि संकल्प योजना महत्वपूर्ण है। मा0 केन्द्रीय कृषि मंत्रीजी श्री शिवराज सिंह चौहान जी का कहना है कि उपलब्ध तकनीकों को किसानों तक पंहुचाना जरूरी है। जिससे आय बढ सके। इसके लिये तकनीकी खेती के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेना जरूरी है। आपको अन्य बतायी गयी बातों से लाभ होगा। विश्वविद्यालय भविष्य में भी किसानों की सेवा के लिये तत्पर है। वैज्ञानिक उत्पादन बढाने के एवं आय बढाने के तरीकों पर अनुसंधान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अनुसंधानों का लाभ लेने के लिये किसानों को विश्वविद्यालय से जुडना होगा। मैं आपके बीच सदस्य बनकर और आपके साथ मिलकर कार्य करना चाहता हूं। खेती की सभी विधाओं को विश्वविद्यालय में प्रदर्शित किया जाता है। आप आईये इन्हें देखिये तभी विश्वास होगा, इससे आपको जरूर लाभ होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र से भी जुडिये। किसान भाई नई सूचना प्रसार तकनीकों को अपनाकर खेती की जानकारी लें और उत्पादन बढायें। इस अवसर पर वि0वि0 के निदेशक प्रसार डा0 एन0के0 बाजपेयी ने कृषकों को आहवानित किया कि वे वि0वि0 एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की सेवा लेकर अपनी खेती को लाभकारी बनाये और फसल सुरक्षा के लिये एकीकृत फसल सुरक्षा उपायों का प्रयोग करें जिससे फसल चक्र, सस्य क्रियायें गर्मी की जुताई, फेरोमॉन ट्रैप आदि का प्रयोग अधिकाधिक करें एवं डा0 बाजपेयी जी ने किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र व कृषि विष्वविद्यालय से जुडने के लिये कहा। केन्द्र के अध्यक्ष डा0 श्याम सिंह ने कृषकों को पानी बचाने की तकनीकों के बारे में बताया कि किसान भाई की आधुनिक तकनीकों, बौछारी एवं टपक सिंचाई का प्रयोग करें तथा श्रीविधि से धान की खेती कर पानी बचायें।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक श्री विजय कुमार द्वारा विभाग की कृषक हित वाली सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की जानकारी के साथ-साथ सोलर फैंसिंग की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार ने किसानों को उद्यान लगाने के लिये प्रेरित करते हुये समस्त योजनाओं की जानकारी दी।ए0आर0 कोआपरेटिव श्री चौधरी ने किसानों को खाद उपलब्धता के बारे बारे में जानकारी दी एवं इफको क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री प्रतीक चौबे ने नैनो यूरिया व नैनो डी0ए0पी0 के लाभ एवं प्रयोग के तरीके को विस्तार से समझाया। बैंक प्रतिनिधि ने के0सी0सी0 के लाभों पर प्रकाश डाला, पशु चिकित्साधिकारी के मौसमी बीमारियों से पशुओं से बचाव के उपाय बताये। |
2025-06-04 |
 Click image to View
|