1 |
श्री अन्न आधारित व्यंजन प्रतियोगिता |
अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के अन्तर्गत मोटे अनाजों के प्रति जागरूक करने एवं उनके महत्व को कृषकों को समझाने के उद्देश्य से केन्द्र द्वारा दिनांक 25.07.2023 को ग्राम कनवारा (मजरा छावनी दरदा) विकास खण्ड बडोखर खुर्द में श्री अन्न आधारित व्यंजन प्रतियोगिता सम्पन्न करवायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय छावनी दरदा में किया गया। कार्यक्रम में कुल 40 महिलाओं ने प्रतिभाग किया व मोटे अनाज द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये गये। व्यंजनों को विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकित कर सर्वोत्तम 05 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। डा0 प्रज्ञा ओझा वि0व0वि0, के0वी0के0, बांदा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान श्री आशीष कुमार यादव, केन्द्र के अध्यक्ष डा0 श्याम सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । व्यंजन प्रतियोगिता में श्रीमती लक्ष्मी देवी द्वारा तैयार किया बाजरा महुआ लाटा को प्रथम स्थान, श्रीमती कमला देवी का कोदो का हलुवा द्वितीय स्थान, श्रीमती सूरजकली का बाजरा का लड्डू तृतीय स्थान, श्रीमती रामरती जी का बाजरा की मठरी चतुर्थ स्थान व श्रीमती छितिया को बाजरा का गुलगुला को पंचम स्थान दिया गया। केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 चंचल सिंह ने मोटे अनाजों के महत्व के विषय में महिलाओं को जागरूक भी किया। केन्द्र के अध्यक्ष डा0 श्याम सिंह ने महिला कृषकों से अनुरोध किया कि जैविक खादों का प्रयोग करने से स्वस्थ अन्न मिलता है व मृदा भी स्वस्थ रहती है, अधिक से अधिक मात्रा में गोबर की खाद व केंचुए की खाद का प्रयोग करें। |
2023-07-25 |
 Click image to View
|